Jaunpur News: सेवानिवृत्त शिक्षक की पिटाई, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
जौनपुर, सितम्बर 26 -- Jaunpur News: मछलीशहर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गाँव निवासी पड़ोसियों ने सेवा निवृत्त शिक्षक की पिटाई कर दी।कोतवाली पुलिस ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उक्त गांव निवासी रमाशंकर यादव 78 वर्ष के अनुसार वह गुरुवार सायं गांव में एक व्यक्ति के यहां से साइकिल से चहकारी देकर लौट रहे थे। अभी वह अपने पड़ोसी श्याम बहादुर यादव के घर के सामने पहुँचे ही थे कि पुरानी रंजिश को लेकर श्याम बहादुर यादव की बहू मनीषा और पुत्र रोहित ने साइकिल का हैंडल पकड़ गाली देते हुए कहा तुम्हारी वजह से एक मुकदमे में मेरे परिवार को जमानत करवानी पड़ रही है। तब तक दूसरे पुत्र रजनीश और श्याम बहादुर यादव भी गाली देते हुए मुझे बुरी तरह से पीटा। किसी तरह बचकर घर पहुंचा और शुक्रवार को कोतवाली पहुंच तहरीर दी। मामले बाबत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.