Jaunpur News: सेंध लगाकर लाखों के आभूषण समेत नगदी चोरी
जौनपुर, अगस्त 11 -- Jaunpur News: बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के फत्तूपुर गांव में सोमवार की रात चोरों ने एक मकान में सेंध लगाकर लाखों रुपये के आभूषण और 50 हजार रुपये नगद उड़ा दिए। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। गांव निवासी शेषनाथ यादव के मकान की दक्षिणी दीवार में सेंध काटकर चोर कमरे में रखी दो अटैची और एक बैग निकाल ले गए। घर से करीब सौ मीटर दूर अटैची और बैग तोड़ उसमें रखी सोने के आभूषण समेत नगदी पार कर दी। कपड़े समेत अन्य सामान वहीं छोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: चोरों ने सेंध काटकर लाखों के आभूषण व 50 हजार नगदी की चोरी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.