Jaunpur News: सुरक्षित एप्लीकेशन के लिए हैश फाइल जरूरी: डॉ. अनुप गिरधर
जौनपुर, अक्टूबर 8 -- Jaunpur News: जौनपुर, हिन्दुस्तान संवाद। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग संकाय में चल रही छह दिवसीय कार्यशाला 'सिक्योर एप्लीकेशन डेवलपमेंट' के तीसरे दिन छात्रों को वेब एप्लीकेशन और इंटरैक्टिव वेबसाइट बनाने की सुरक्षित तकनीकें सिखाई गईं। कार्यशाला आई ट्रिपल ई स्टूडेंट ब्रांच के सहयोग से पांच से 10 अक्तूबर तक चल रही है। इसका उद्देश्य छात्रों को इंडस्ट्री की मांग के अनुसार तैयार करना है। साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ डॉ. अनुप गिरधर ने छात्रों को डेटाबेस सुरक्षा और सिक्योर एप्लीकेशन डेवलपमेंट की बारीकियों से अवगत कराया। तकनीकी सत्र का शुभारंभ संकायाध्यक्ष प्रो. सौरभ पाल ने किया। छात्रों को लगन के साथ शोध तथा नवाचार के लिए प्रेरित करते हुए कक्षा में संस्थान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.