Jaunpur News: सीसी रोड का बदलापुर विधायक ने किया लोकार्पण
जौनपुर, अक्टूबर 1 -- Jaunpur News: महराजगंज। क्षेत्र में विकास कार्य को गति देते हुए बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने बुधवार लोहिंदा-बंधवा मार्ग से भागीपुर,डाक बंगला, नहर पिच रोड तक नवनिर्मित सीसी रोड का लोकार्पण किया। जिसके निर्माण से भागीपुर सहित आसपास के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। वहीं बंधवा बाजार के निकट स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व.भगौती लाल, स्व.गिरजा शंकर सिंह की स्मृति में निर्मित स्मृति द्वार का भी लोकार्पण किया। इस दौरान आचार्य द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-पाठ हुआ। मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष लवकुश सिंह,मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह, निर्भय प्रताप सिंह, राम सिंह, सहित लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.