जौनपुर, अक्टूबर 8 -- Jaunpur News: चन्दवक, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के गाजीपुर जौनपुर मार्ग के समीप रसड़ा गांव स्थित हरिओम हॉस्पिटल को बिना पंजीकरण अवैध रूप से संचालित किए जाने के मामले में प्रशासन ने बुधवार को दोबारा कार्रवाई की। अस्पताल को पहले 25 सितंबर को ऑपरेशन थिएटर (ओटी) समेत सील किया गया था। आरोप है कि प्रबंधक ने प्रशासन की ओर से लगाई गई सील तोड़कर अस्पताल का संचालन फिर शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर तहसीलदार सत्यपाल चौहान के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और अस्पताल को दोबारा सील कर दिया। डोभी चिकित्सा अधीक्षक डा.जितेंद गुप्ता ने बताया कि हरिओम हॉस्पिटल का बिना आवश्यक पंजीकरण संचालन किए जाने की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीम ने 25 सितंबर को कार्रवाई की थी। उस दौरान अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर समेत अन्य व्यवस्थाएं स...