Jaunpur News: सीमित संसाधनों में बेहतर कौशल स्काउट की पहचान
जौनपुर, नवम्बर 22 -- Jaunpur News: जलालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। बयालासी इंटर कालेज जलालपुर में शनिवार को स्काउट-गाइड शिविर का शुभारम्भ हुआ। प्रधानाचार्य डॉ.शैलेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि स्काउट-गाइड जैसी गतिविधियां विद्यार्थियों में अनुशासन, सेवा भावना, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व क्षमता को मजबूत करती हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए टेंट और कलाकृतियों की सराहना करते हुए कहा कि सीमित संसाधनों में बेहतर कौशल दिखाना ही स्काउट-गाइड की असली पहचान है। प्रधााचार्य ने प्रवक्ता चंद्रमणि यादव के साथ टेंट निर्माण और कलाकृतियों का अवलोकन किया। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षकगण एवं स्काउट-गाइड से जुड़े छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राकेश मिश्र ने किया। यह भी पढ़ें- Shamli News: तीन दिवसीय स्काउट-गाइड शिविर का समापन, विद्यार्थिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.