जौनपुर, नवम्बर 22 -- Jaunpur News: जलालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। बयालासी इंटर कालेज जलालपुर में शनिवार को स्काउट-गाइड शिविर का शुभारम्भ हुआ। प्रधानाचार्य डॉ.शैलेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि स्काउट-गाइड जैसी गतिविधियां विद्यार्थियों में अनुशासन, सेवा भावना, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व क्षमता को मजबूत करती हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए टेंट और कलाकृतियों की सराहना करते हुए कहा कि सीमित संसाधनों में बेहतर कौशल दिखाना ही स्काउट-गाइड की असली पहचान है। प्रधााचार्य ने प्रवक्ता चंद्रमणि यादव के साथ टेंट निर्माण और कलाकृतियों का अवलोकन किया।​ इस मौके पर विद्यालय के शिक्षकगण एवं स्काउट-गाइड से जुड़े छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राकेश मिश्र ने किया। यह भी पढ़ें- Shamli News: तीन दिवसीय स्काउट-गाइड शिविर का समापन, विद्यार्थिय...