Jaunpur News: सीतमसराय बाजार से बाइक उठा ले गए चोर
जौनपुर, सितम्बर 7 -- Jaunpur News: रामनगर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के सीतमसराय बाजार में शुक्रवार की शाम दुकान के बाहर खड़ी बाइक पर चोर ने हाथ साफ कर दिया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में एक संदिग्ध युवक बाइक लेकर जाता दिखाई दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जीतापुर (उसरांव) निवासी धनंजय राजभर शुक्रवार शाम करीब 5:35 बजे अपनी बाइक से सीतमसराय बाजार पहुंचे थे। उन्होंने बाइक दिनेश सेठ की दुकान के बाहर खड़ी की और किसी काम से दुकान के अंदर चले गए। करीब पांच मिनट बाद लौटे तो बाइक वहां से गायब थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.