जौनपुर, नवम्बर 4 -- Jaunpur News: जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। सिरकोनी विकास खंड के कल्याणपुर गांव में मंगलवार को सीडीओ ने राजस्व कर्मियों के साथ पहुंच कर धान की फसल का क्राम्प कटिंग कराया। मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि क्रॉप कटिंग के लिए जिले में तैनात सभी अधिकारियों के लिए अनिवार्य होता है। इस तरह से ही जनपद में फसल की पैदावार का अनुमान लगाया जाता है। क्रॉप कटिंग के लिए शासन से फसल के उत्पादन के लिए एक डिसमिल यानी 43.33 वर्ग मीटर में धान की फसल का सीमांकन समबाहु त्रिभुज के आकार में कर फसल की कटाई किया जाता है। उसके बाद फसल से बीज निकालकर वजन कर पोर्टल पर डाल दिया जाता है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: ग्राम ओसा में धान की क्रॉप कटिंग कार्यों का सीडीओ ने किया निरीक्षण इस तरह से जनपद के धान की फसल के उत्पादन की गणना होत...