Jaunpur News: सीओ ने किया पवांरा थाने का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
जौनपुर, सितम्बर 19 -- Jaunpur News: मुंगराबादशाहपुर। सीओ परमानंद कुशवाहा ने शुक्रवार को पवांरा थाने का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने थाना कार्यालय और परिसर के साथ अपराध रजिस्टर, हिस्ट्रीशीट, आगंतुक रजिस्टर, भोजनालय, मालखाना, हवालात, महिला और साइबर हेल्प डेस्क समेत विभिन्न अभिलेखों का अवलोकन किया। सीओ ने थाना प्रभारी से विभिन्न मामलों की जानकारी ली। उन्होंने थाने पर आने वाले फरियादियों के साथ उचित व्यवहार करने और उनके प्रार्थना पत्रों का नियमानुसार निस्तारण करने का निर्देश दिया। थाना परिसर में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस गश्त बढ़ाने और क्षेत्र में सतर्कता बनाए रखने का निर्देश दिया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश कुमार, उपनिरीक्षक जयप्रकाश प्रसाद, संतोष सि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.