Jaunpur News: सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में रैंकिंग सुधार के निर्देश
जौनपुर, अक्टूबर 30 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति और रैंकिंग की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने खराब रैंकिंग वाले विभागों को विशेष प्रयास कर सुधार लाने के निर्देश दिए। जल जीवन मिशन की समीक्षा के दौरान योजनाओं की प्रतिदिन मॉनिटरिंग करने और कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिया। जिन योजनाओं में भूमि उपलब्ध नहीं हो सकी है या खारे पानी की शिकायत मिली है, उनकी तहसीलवार रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। फैमिली आईडी योजना में खराब प्रगति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। जिला विकास अधिकारी को प्रतिदिन इसकी मॉनिटरिंग कर निर्धारित लक्ष्य के अनुसार प्रगति सुनिश्चित करने को कहा। पीएम सूर्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.