Jaunpur News: सीएमओ ने स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण
जौनपुर, नवम्बर 4 -- Jaunpur News: जौनपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गंगाराम गौतम ने मंगलवार को नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मतापुर और कटघरा का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों स्वास्थ्य केंद्रों पर सभी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित मिले। उन्होंने औषधि भंडार, प्रसव कक्ष, वैक्सीन भंडार सहित अन्य चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। सीएमओ ने चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी अधिकारी और कर्मचारी निर्धारित समय पर चिकित्सालय में उपस्थित रहें। डीवीडीएमएस पोर्टल पर अनुपयोगी और नियमानुसार खारिज की जाने वाली दवाओं की प्रविष्टि समय से करें। साथ ही ई-कवच पोर्टल पर सभी आवश्यक जानकारियों की नियमित रूप से शत-प्रतिशत एंट्री सुनिश्चित करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.