जौनपुर, अगस्त 31 -- Jaunpur News: बदलापुर। सीएमओ डॉ. गंगाराम गौतम ने सोमवार को सीएचसी का निरीक्षण किया। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को मिल रही सुविधाओं की हकीकत जानी। उन्होंने लेबर रूम पहुंचकर गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण, जांच, टीकाकरण, आयरन, कैल्शियम आदि की उपलब्धता व वितरण की जानकारी अधीक्षक डा. अरविंद कुमार पांडेय से लिया। उन्होंने अधीक्षक को निर्देशित किया कि गर्भवती महिलाओं को मिलने वाली सुविधाओं में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सीएमओ ने फत्तूपुर गांव में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...