Jaunpur News: सीएमओ के निरीक्षण में तीन डॉक्टर, कर्मचारी अनुपस्थित, मांगा स्पष्टीकरण
जौनपुर, जुलाई 22 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गंगाराम गौतम ने मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तेजी बाजार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महाराजगंज और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लोहिंदा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जननी सुरक्षा योजना के लाभार्थियों का विवरण अद्यतन रखने, अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और अनुपस्थित मिले कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए। पीएचसी तेजी बाजार में प्रसव कक्ष और अभिलेखों के निरीक्षण के दौरान प्रसव पंजिका में एक प्रसूता का आधार और बैंक खाता विवरण दर्ज नहीं मिला। इस पर सीएमओ ने संबंधित स्टाफ नर्स को निर्देश दिया कि किसी भी प्रसूता को डिस्चार्ज करने से पहले आधार संख्या, बैंक खाता सहित सभी जरूरी विवरण अनिवार्य रूप से दर्ज किए जाएं, ताकि जननी सुरक्षा योजना की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.