Jaunpur News: सीएमओ के निरीक्षण में तीन कर्मचारी मिले अनुपस्थित
जौनपुर, अक्टूबर 7 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गंगाराम गौतम ने मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तरहटी, निभापुर और पवारा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों में कर्मचारियों की उपस्थिति, ओपीडी और दवाओं की उपलब्धता का जायजा लिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तरहटी में वार्ड बॉय, स्वीपर और होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. शैलेन्द्र अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने अनुपस्थित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। निभापुर स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. स्वाति केसरवानी उपस्थित मिलीं और ओपीडी में मरीजों को देख रही थीं। अस्पताल में दवाएं उपलब्ध मिलीं और साफ-सफाई भी संतोषजनक रही। निरीक्षण के दौरान एक तकिया गंदा मिला, जिसे तत्काल बदलने के निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: सीएमओ को तीन कर्मचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.