Jaunpur News: सीएचसी में दवा जलाने का वीडियो वायरल, जांच के आदेश
जौनपुर, अगस्त 22 -- Jaunpur News: जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नेहरूनगर सिरकोनी परिसर में दवा और कार्टून जलाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो डीएम के संज्ञान में पहुंचने के बाद उन्होंने सीएमओ डॉ. गंगाराम को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। वीडियो में स्वास्थ्य केंद्र की बाउंड्रीवाल के पास कुछ कार्टून और सामान जलता दिखाई दे रहा है। इसे लेकर स्थानीय लोगों में चर्चा है कि यदि जलाया गया सामान दवाएं थीं तो मामला गंभीर है। लोगों ने इसकी जांच की मांग की है। डीएम के निर्देश के बाद सीएमओ ने सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी राजीव कुमार से स्पष्टीकरण मांगा। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: सीएससी नेहरू नगर में जलाई गई दवा प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.