Jaunpur News: सीएचसी मुख्य गेट के सामने गड्ढों में जमा पानी
जौनपुर, अगस्त 22 -- Jaunpur News: महराजगंज (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मार्ग और मुख्य गेट के सामने बड़े बड़े गड्ढे हो गये है जिस पर जल जमाव होने के कारण चलना मुश्किल हो गया है। जगह गड्ढों में पानी जमा होने से बदबू उठ रही है जिससे बीमारी फैलने की आशंका बन गई है। केवटली गांव निवासी गुलाब चंद, नंद लाल, प्रमोद सिंह, अम्बरीश सिंह ने बताया कि अस्पताल का मार्ग छह माह पहले ठेकेदार द्वारा बनाया गया था जो टूट गया जिससे अस्पताल पर आने जाने वाले मरीजों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। जगह जगह गड्ढे और गड्ढों में पानी दुर्घटना को आमंत्रण दे रहा है। क्षेत्रीय लोगों ने प्रशासन से सड़क को गड्ढा मुक्त करने की मांग उठाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.