Jaunpur News: सीएचसी मार्ग पर पेड़ गिरा, प्रसूता को पैदल पहुंचाया अस्पताल
जौनपुर, अगस्त 7 -- Jaunpur News: बरसठी, हिन्दुस्तान संवाद। बारिश और तेज हवा के दौरान गुरुवार को सीएचसी जाने वाली सड़क पर यूकेलिप्टस का पेड़ धराशायी हो गया। इससे सड़क पूरी तरह अवरुद्ध हो गई और वाहनों का आवागमन ठप हो गया। इसी दौरान कान्हपुर गांव निवासी सपना गौतम को प्रसव पीड़ा होने पर एंबुलेंस उसे सीएचसी बरसठी लेकर जा रही थीं। रास्ते में पेड़ गिरने के कारण एंबुलेंस आगे नहीं जा सकी।
सड़क पर पेड़ गिरना विवशता में प्रसूता को एम्बुलेंस से उतारकर करीब 800 मीटर पैदल अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान प्रसूता के साथ-साथ उनके तीमारदारों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पेड़ गिरने से अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों और अन्य राहगीरों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की कि सड़क पर गिरे पेड़ को तत्काल हटाकर आवागमन बहाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.