Jaunpur News: सीएचसी पर महिला विशेषज्ञ नहीं होने से परेशानी
जौनपुर, अक्टूबर 3 -- Jaunpur News: महराजगंज (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर महिला विशेषज्ञ डॉक्टर की तैनाती न होने से महिला मरीजों को जांच और उपचार में कठिनाई हो रही है।महिलाए संकोच के कारण सीएचसी के बजाय निजी अस्पतालों या दूर-दराज के स्वास्थ्य केंद्रों पर जा रही है।महिला मरीजों का कहना है कि महिला चिकित्सक के अभाव में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर पुरूष चिकित्सक से परामर्श लेने में शर्म लगती है। जिससे सही उपचार नहीं हो पाता। सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि महिला डॉक्टर के अभाव में मरीजों को परेशानी हो रही है। महिला विशेषज्ञ की तैनाती होने पर महिलाओं को बेहतर सुविधा मिलेगी ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.