Jaunpur News: सीएचसी और पीएचसी का सीएमओ ने लिया जायजा
जौनपुर, जुलाई 3 -- Jaunpur News: मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखने मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. गंगाराम गौतम ने गुरुवार को पीएचसी मुंगराबादशाहपुर और सीएचसी सतहरिया का औचक निरीक्षण किया। इमरजेंसी में आए सड़क हादसे में घायल मरीज का सीएमओ ने स्वयं इलाज कर स्टाफ को बेहतर उपचार के निर्देश दिए। सीएमओ सुबह करीब 10:30 बजे पीएचसी मुंगराबादशाहपुर पहुंचे। अचानक निरीक्षण से कर्मियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने ओपीडी, लेबर रूम व दवा स्टॉक रूम का गहन निरीक्षण किया। दवाओं की उपलब्धता और रखरखाव पर जरूरी निर्देश दिए। इसके बाद सीएचसी सतहरिया पहुंचे। वहां सबसे पहले उपस्थिति पंजिका जांची और स्टाफ की हाजिरी मिलाई। ओपीडी, इमरजेंसी वार्ड, लेबर रूम, टीकाकरण कक्ष, प्रसव कक्ष, महिला वार्ड व दवा स्टोर का बारीकी से जायजा लिया। चिकित्सा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.