जौनपुर, अक्टूबर 7 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर वोट चोरी, मतदाता सूची में करोड़ों मतदाताओं का नाम काटे जाने तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर किए जाने का आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों ने बुधवार को कलक्ट्रेट में हल्ला बोला। जमकर नारेबाजी की और राष्ट्रपति को नामित सात सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। भीड़ देखकर कलक्ट्रेट में तैनात पुलिस कर्मियों ने गेट भी कुछ देर के लिए बंद कर दिया था। पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या के नेतृत्व में सैकेड़ों की संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी सुबह 10 बजे लोक निर्माण विभाग तिराहा स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर सपाजनों ने पुष्प अर्पित किए। यह भी पढ़ें- सीईसी के खिलाफ निकाला मार्च इसके बाद अंबेडकर तिराहा स्थित आंबेडकर ...