Jaunpur News: सीआरओ ने क्षतिग्रस्त नाली की मरम्मत के दिए निर्देश
जौनपुर, सितम्बर 4 -- Jaunpur News: खेतासराय। नगर के विद्यापीठ वार्ड में नवनिर्मित नाली क्षतिग्रस्त होने की शिकायत पर मुख्य राजस्व अधिकारी अजय कुमार अंबष्ट ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। नाली निर्माण की गुणवत्ता की जांच करने के दौरान संबंधित जेई को चेतावनी दी। क्षतिग्रस्त नाली की मरम्मत का ठेकेदार को निर्देश दिया। विद्यापीठ वार्ड में जल निकासी के लिए भोला के घर से गोरारी नाले तक हाल ही में नाली निर्माण कराया गया था। निर्माण हुए लगभग दस माह बीते होंगे। एक सप्ताह पहले शनिवार को भारी बारिश के दौरान नाली की ध्वस्त हो गई। जिससे जल निकासी की समस्या खड़ी हो गई। नाली निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे। लोगों ने इसकी शिकायत जिला प्रशासन से की। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सीआरओ ने मौके पर पहुंच कर जांच की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.