जौनपुर, अगस्त 8 -- Jaunpur News: बदलापुर। कोतवाली पुलिस ने एक प्राथमिक विद्यालय से सिलेंडर चोरी करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया। थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय ने बताया कि क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मछलीगांव से सिलेंडर चोरी हो गया था। जहां केस दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही थी। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी के आरोपी कस्बे के सरोखनपुर अंडर पास के समीप खड़े है। जिन्हें गिरफ्तार करते हुए सिलेंडर बरामद कर लिया गया। पूछने पर एक ने अपना नाम अजीत यादव तो दूसरे ने उज्ज्वल यादव निवासी प्राणपट्टी बदलापुर बताया। विधिक कार्रवाई के बाद नाबालिग होने के चलते गिरफ्तार बच्चों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...