जौनपुर, जुलाई 19 -- Jaunpur News: मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। ऊमरवैश्य समाज जौनपुर के तत्वावधान में रविवार यानी आज चतुर्थ प्रतिभा सम्मान समारोह-2026 का आयोजन किया जाएगा। समारोह में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कुल 217 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगर पालिका चेयरमैन कपिल मुनि ऊमरवैश्य ने बताया कि समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चयनित 217 मेधावियों में हाईस्कूल के 115 तथा इंटरमीडिएट के 102 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। समारोह के लिए मुंगराबादशाहपुर, मछलीशहर, मीरगंज और सुजानगंज में चार केंद्र बनाए गए हैं। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: राजस्व मामलों में राजस्व-पुलिस ...