जौनपुर, अगस्त 17 -- Jaunpur News: नौपेड़वा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के ऐतिहासिक सारनाथ महादेव या साईंनाथ मंदिर परिसर में रविवार को श्रावण मास के पावन पर्व पर 108 पार्थिव शिवलिंग पूजन के साथ सामूहिक महारुद्राभिषेक, श्रृंगार एवं भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठान सुबह करीब नौ बजे शुरू हुआ और दोपहर बाद विधिवत समापन हुआ। मंदिर संरक्षिका एवं पुजारीन माला शुक्ला ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान भोलेनाथ की आराधना के लिए 108 पार्थिव शिवलिंग पूजन, सामूहिक महारुद्राभिषेक एवं श्रृंगार का आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठान श्री अयोध्या धाम से पधारे मुख्य आचार्य अमित जी महाराज, सारनाथ महादेव आचार्य पंकज शुक्ला के सानिध्य में संपन्न कराया गया। यह भी पढ़ें- Agra News: महारुद्राभिषेक में उमड़ी शिवभक्तों की आस्था महारुद्राभिषेक एवं प...