जौनपुर, जुलाई 9 -- Jaunpur News: मछलीशहर। तहसील क्षेत्र के बरावां गांव में सार्वजनिक भूमि पर करीब 40 वर्ष से बने पक्के मकान को गुरुवार को प्रशासन ने पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी से ध्वस्त करा दिया। कार्रवाई तहसीलदार न्यायालय की ओर से पारित बेदखली आदेश के अनुपालन में की गई। इस दौरान मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी रही। जमीन पर सुनील उसके भाई सुशील और सुधीर ने पक्का मकान बनावा लिया था। मामले में तहसीलदार न्यायालय से पहले ही बेदखली का आदेश पारित हो चुका था। तहसीलदार हुसैन अहमद के नेतृत्व में राजस्व टीम और पुलिस बल मौके पर पहुंचा। जेसीबी की मदद से अवैध निर्माण को ध्वस्त कर सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराया गया। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: सार्वजनिक भूमि पर बने 40 साल पुराने मकान पर चला बुलडोजर कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार राजकुमार सोनकर...