Jaunpur News: सार्वजनिक जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कार्रवाई
जौनपुर, सितम्बर 2 -- Jaunpur News: मछलीशहर। मछलीशहर तहसील का कार्यभार संभालने के बाद मंगलवार को नव नियुक्त ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शुभांशु कटियार ने कहा कि सार्वजनिक संपत्तियों पर कब्जा करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। सार्वजनिक भूमि को कब्जामुक्त कराने के लिए अभियान चलाया जाएगा। भूमि विवाद और अतिक्रमण से जुड़ी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाएगा। पत्रकारों से बातचीत में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में अधिकांश विवाद भूमि से जुड़े होते हैं। इनमें भूमि पर कब्जे और अतिक्रमण की शिकायतें भी प्रमुख हैं। ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की जाएगी। कहा कि जनता दर्शन और समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों का पारदर्शी ढंग से जल्द निस्तारण उनकी प्राथमिकता रहेगी। अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.