जौनपुर, अगस्त 14 -- Jaunpur News: नौपेड़वा। क्षेत्र के ऐतिहासिक सिद्धपीठ स्वयंभू सारनाथ महादेव मंदिर परिसर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 108 पार्थिव शिवलिंग पूजन, सामूहिक महारुद्राभिषेक, भव्य शृंगार एवं भंडारे का आयोजन किया गया है। 16 अगस्त रविवार सुबह नौ बजे आयोजित रुद्राभिषेक कार्यक्रम की आयोजक एवं मंदिर की संरक्षिका माला शुक्ला ने बताया कि 108 पार्थिव शिवलिंग पूजन, सामूहिक महारुद्राभिषेक एवं भव्य शृंगार का आयोजन मुख्य आचार्य अमित महाराज अयोध्या धाम एवं आचार्य पंकज शुक्ला, सारनाथ महादेव मंदिर के सानिध्य में संपन्न कराया जाएगा। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। व्यवस्थापक शिवाजी शुक्ला रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...