जौनपुर, जुलाई 29 -- Jaunpur News: मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। खाद की अनुपलब्धता और कालाबाजारी की लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिला कृषि अधिकारी विनय सिंह ने बुधवार को पंवारा क्षेत्र के सरायबीका बाजार स्थित हीरामनपुर साधन सहकारी समिति का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान समिति के सचिव अमित कुमार पटेल ने स्टॉक रजिस्टर, बिक्री पंजिका, वितरण रजिस्टर तथा अन्य अभिलेख अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किए। मौजूद किसानों ने अधिकारियों के समक्ष अपनी पीड़ा रखते हुए कहा कि कई बार समय पर खाद उपलब्ध नहीं होने से बुवाई और फसल की देखभाल प्रभावित होती है। किसानों ने पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने और वितरण व्यवस्था को और पारदर्शी बनाने की मांग की। जिला कृषि अधिकारी ने किसानों को आश्वस्त किया कि किसी भी किसान को खाद के लिए भटकना न...