जौनपुर, अगस्त 22 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। निजी आईटीआई कॉलेजों की समस्याओं सहित अन्य समस्याओं के समाधान को लेकर निजी आईटीआई वेलफेयर एसोसिएशन ने मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को जिले के 126 निजी आईटीआई कॉलेजों के प्रबंधकों ने बैठक कर मांगों पर चर्चा की। इसके बाद कलक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम एफआर परमानंद झा को सात सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। प्रबंधकों ने चेतावनी दी कि समाधान नहीं हुआ तो कॉलेजों में होने वाली जांच का बहिष्कार किया जाएगा और आगे एसोसिएशन हड़ताल पर भी जाने का विचार करेगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में एक निजी होटल में हुई बैठक में व्यवसायिक शिक्षा एवं उद्यमशीलता विभाग की ओर से तीन सदस्यीय टीम ने निजी आईटीआई कॉलेजों की जांच किए जाने के निर्णय पर भी विरोध जताया गया। प्रबंधकों ने कहा कि कॉलेज पहले स...