Jaunpur News: साइबर ठगी के शिकार युवक ने एसपी से लगाई गुहार
जौनपुर, सितम्बर 11 -- Jaunpur News: शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के भठियारी सराय निवासी नईम हसन के दो बैंक खातों से उनकी जानकारी के बिना कई बार रुपये निकलते रहे और उन्हें इसकी भनक तक नहीं लगी। कुछ लेनदेन में करीब 50 हजार रुपये तक निकाले जाने का आरोप है। मामले में पुलिस से कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित ने एसपी से गुहार लगाई।
जांच की शुरुआत एसपी के आदेश पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पीड़ित नईम हसन के मुताबिक उनके यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और भारतीय स्टेट बैंक के खातों से कई बार धनराशि निकाली गई। मोबाइल चलाने की जानकारी कम होने के कारण वह तत्काल लेनदेन की जानकारी नहीं कर सके। बाद में बैंक खाते की जानकारी लेने पर रुपये निकाले जाने का पता चला।
आर्थिक परेशानी का सामना पीड़ित ने बताया कि मामले की शिकायत पुलिस स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.