Jaunpur News: साइबर अपराध और महिला सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर किया जागरूक
जौनपुर, अक्टूबर 15 -- Jaunpur News: मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना मुंगराबादशाहपुर पुलिस की ओर से बुधवार को साइबर अपराध से बचाव और महिला सशक्तीकरण को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने छात्रों, छात्राओं और स्थानीय नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने तथा महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। अभियान के तहत उपनिरीक्षक विद्यासागर, महिला कांस्टेबल मानसी यादव और शालोनी मद्धेशिया ने लोगों को ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी कॉल, सोशल मीडिया के जरिए होने वाले अपराधों और साइबर ठगी से बचने के उपाय बताए। पुलिस टीम ने अनजान नंबरों से आने वाली संदिग्ध कॉल, लिंक और संदेशों के प्रति सावधानी बरतने की हिदायत दी। यह भी पढ़ें- Mau News: महिला सुरक्षा से साइबर ठगी तक,पुलिस ने किया जागरूक साथ ही अपनी निजी जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.