Jaunpur News: सवारियों से भरा ई-रिक्शा पलटा
जौनपुर, सितम्बर 9 -- Jaunpur News: बरसठी। ब्लॉक के पास गोठांव तिराहे पर मंगलवार को सामने से आ रही बोलेरो गाड़ी को देख ई-रिक्शा चालक ने सड़क के किनारे वाहन किया तो वह अनियंत्रित होकर पलट गया। ई-रिक्शा में सवार करीब छह लोगों को मामूली चोटें आईं। कमलाशंकर ई-रिक्शा लेकर निगोह जा रहा था। घटना के समय थाने के एसआई अनिल वर्मा एक दुकान पर मौजूद थे। उन्होंने ई-रिक्शा पलटते देखा तो आसपास के लोगों को मौके पर बुलाकर उसे उठवा कर सीधा कराया। उसमें फंसे सभी छह सवारियों को बाहर निकाला। किसी सवारी को गंभीर चोट नहीं आई है। ई रिक्शा निगोह का बताया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Madhubani News: ओवरलोड ई-रिक्शा पेड़ से टकराया, चालक चोटिल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.