Jaunpur News: सर्प दंश से विवाहिता की मौत
जौनपुर, अक्टूबर 25 -- Jaunpur News: सिकरारा। क्षेत्र के अरुआवा गांव में शनिवार की रात एक विवाहिता की सर्प दंश से मौत हो गई। सूचना पर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह के मुताबिक उक्त गाँव निवासी शिव यज्ञ शर्मा की पत्नी 27 वर्षीय सोनाली शर्मा शनिवार की रात भोजन के बाद अपने कमरे में सोने चली गई थी। लगभग 11.30 बजे वह किसी काम के लिए चारपाई से नीचे उतरने लगी। ज्योंही वह अपना पैर फर्श पर रखी वहाँ पहले से बैठे विषधर ने उसे डंस लिया। उसने चीखकर परिजनों को बुलाया। बल्ब की रोशनी में लोगों ने सांप को बाहर जाते देखा। आनन फानन में परिजनों ने उसे पहले स्थानीय चिकित्सक को दिखाया। बाद में जिला अस्पताल लेकर पहुँचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर थाने के एस आई महेंद्र प्रसाद ने शव को क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.