Jaunpur News: सर्पदंश से महिला हुई अचेत
जौनपुर, अक्टूबर 25 -- Jaunpur News: मछलीशहर। सर्पदंश से एक महिला अचेत हो गई। उसका इलाज सीएचसी में किया गया किंतु हालत में सुधार न होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मीरगंज थाना क्षेत्र के चौकी खुर्द गांव निवासी 44 वर्षीय ऊषा देवी पत्नी मदनेश पाण्डेय रविवार की भोर में मकान के अंदर घरेलू कार्य कर रही थी । इसी दौरान सर्प ने पैर के अंगूठे में काट लिया। ऊषा देवी को किसी जंतु के काटने की आशंका हुई तो उसने आस पास देखा तो सर्प दिखाई दिया। उन्होंने घरवालों को बुलाकर इसकी जानकारी दी और बेहोशी आने की बात कही। परिजन तुरन्त उन्हें को लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां उनको दस एंटी एनम इंजेक्शन लगाया गया। किंतु हालत में सुधार नहीं होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.