Jaunpur News: सर्पदंश से महिला की मौत
जौनपुर, जुलाई 3 -- Jaunpur News: सुइथाकला(जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। थाना सरपतहां क्षेत्र के एक गांव में महिला को शुक्रवार की सुबह घर से कुछ दूरी पर घास काटने के दौरान सर्प ने डंस लिया। इससे उसकी मौत हो गई। थाना क्षेत्र के कम्मरपुर गांव निवासी 60 वर्षीय सुदामा पत्नी भोलर बिंद को शुक्रवार की सुबह लगभग दस बजे अपने घर से कुछ दूरी पर घास काटने गई। उसी समय अंगूली में सर्प ने डंस लिया। आनन फानन में परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुइथाकला ले गए, जहां डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। इसके बाद परिजनों ने राजकीय पुरुष चिकित्सालय शाहगंज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.