Jaunpur News: सर्पदंश से किशोर की मौत
जौनपुर, अगस्त 19 -- Jaunpur News: सिंगरामऊ। थाना क्षेत्र के सेतापुर गांव में सोमवार रात सर्पदंश से एक किशोर की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी 13 वर्षीय पवन चौहान पुत्र बंटी चौहान सोमवार रात करीब आठ बजे सर्पदंश का शिकार हो गया। हालत बिगड़ने पर परिजन आनन-फानन में जिला अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोर की मौत से गांव में शोक का माहौल है। यह भी पढ़ें- Gridih News: डुमरी में सर्पदंश से किशोरी की मौत यह भी पढ़ें- Raebareli News: सर्पदंश से किशोर की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.