जौनपुर, अक्टूबर 1 -- Jaunpur News: बरईपार, हिन्दुस्तान संवाद। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी 55 वर्षीय पन्नालाल बिंद बुधवार की रात घर के बरामदे में खाट पर सोए थे। रात दो बजे के लगभग बिस्तर पर चढ़े एक सर्प ने गर्दन में डंस लिया। पन्नालाल को कुछ काटने की आशंका हुई तो उसने मोबाइल जलाकर आस पास देखा तो एक सर्प बिस्तर पर दिखाई दिया। उसने घरवालों को बुलाकर जानकारी दी। परिजन झाड़ फूंक के चक्कर में मतरी ले गये जहा जड़ी बूटी खिलाकर ठीक होने की बात कह घर जाने के लिए छोड़ दिए। घर ले जाते ही पन्नालाल की हालत बिगड़ती गई। हालत बिगड़ती देख परिवार के लोग सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां उपाचार हुआ, लेकिन बचाया नहीं जा सका। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: सर्पदंश से अधेड़ अचेत, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज यह भी पढ़ें- Sasaram News: सोते समय करैत ने कान क...