Jaunpur News: सरकारी स्कूलों को फिर से खोलना सपा की प्राथमिकता
जौनपुर, नवम्बर 8 -- Jaunpur News: महराजगंज। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता तनुज पांडेय ने शनिवार को मधुपुर में पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश में सपा की सरकार बनने का दावा किया। उन्होंने कहा कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनी तो बंद पड़े सरकारी स्कूलों को फिर से खुलवाया जाएगा, ताकि गरीब परिवारों के बच्चों को शिक्षा का बेहतर अवसर मिल सके। कहा कि प्रदेश में जनता का रुझान बदल रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। सरकार बनने पर युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। किसानों को यूरिया और डीएपी खाद के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। उन्हें समय से खाद उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही छुट्टा पशुओं से फसलों को हो रहे नुकसान से किसानों को राहत दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.