Jaunpur News: सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में केस दर्ज
जौनपुर, नवम्बर 24 -- Jaunpur News: शाहगंज। पश्चिमी कौड़िया मोहल्ले में पक्का पोखरे के सौंदर्यीकरण कार्य में बाधा डालने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नगर पालिका के जलकल प्रभारी अवधेश कुमार ने तहरीर में आरोप लगाया कि अलीगंज निवासी निन्हकू जायसवाल पोखरे का पानी निकालने के लिए लगाई गई मोटर बार-बार बंद कर रहा है। साथ ही पाइप फाड़ने और कर्मचारियों से गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया। दो दिन पहले भी पाइप क्षतिग्रस्त किया गया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.