Jaunpur News: समाज की एकजुटता और विकास के लिए कटिबद्ध है ब्राह्मण महासभा
जौनपुर, सितम्बर 14 -- Jaunpur News: खुटहन, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के गढ़ा गोपालपुर गांव में रविवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की बैठक हुई। इसमें समाज की एकजुटता, विकास और हितों को लेकर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष डॉ.अतुल कुमार दुबे ने कहा कि ब्राह्मणों की परंपरागत पहचान और प्रतिष्ठा को कायम रखना महासभा का लक्ष्य है। ब्राह्मणों ने ज्ञान के प्रकाश से समाज को दिशा देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की ओर से ब्राह्मण समाज के खिलाफ फैलाई जा रही भ्रांतियों को दूर करने की जरूरत है। महासभा समाज की एकजुटता और विकास के लिए लगातार काम कर रही है। शिवपूजन पांडेय और ग्राम प्रधान डॉ. हर्षू पाठक ने भी विचार रखे। अध्यक्षता राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक कृष्णदेव दुबे ने की। आयोजक सुशील तिवारी पप्पू ने अतिथियों का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.