Jaunpur News: समाजसेवी पुरुषोत्तम उपाध्याय का निधन
जौनपुर, सितम्बर 5 -- Jaunpur News: खुटहन, (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बीरी समसुद्दीनपुर गांव निवासी समाजसेवी व परिवहन विभाग से सेवानिवृत्त 85 वर्षीय पुरुषोत्तम उपाध्याय का शुक्रवार की रात लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह पत्रकार श्रवण उपाध्याय 'लालू' के पिता थे। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। गोमती नदी के सुतौली घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इकलौते पुत्र श्रवण उपाध्याय 'लालू' ने मुखाग्नि दी। अंत्येष्ठि के दौरान घाट पर परिजन, रिश्तेदार, पत्रकार, शुभचिंतक और तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.