Jaunpur News: समाजसेवी चित्रसेन सिंह का हुआ सम्मान
जौनपुर, नवम्बर 22 -- Jaunpur News: खुटहन। मुंबई के उद्योगपति एवं समाजसेवी संस्था तरुण कला संगम के संस्थापक अध्यक्ष चित्रसेन सिंह का शनिवार को महमदपुर गुलरा गांव में सम्मान किया गया। पत्रकार शिवपूजन पांडेय ने उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर माध्यमिक शिक्षक परिषद उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह भी मौजूद रहे। क्षेत्र के तिरकौलिया गांव निवासी श्री सिंह भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भी हैं। वे तरुण कला संगम के माध्यम से देश के प्रतिष्ठित पत्रकारों, साहित्यकारों, समाजसेवियों और फिल्म जगत की नामचीन हस्तियों को सम्मानित करते रहे हैं। उनके सामाजिक और सांस्कृतिक योगदान की भी सराहना की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.