Jaunpur News: सभासदों पर रजिस्टर छीनने और फाड़ने का आरोप
जौनपुर, सितम्बर 25 -- Jaunpur News: जफराबाद। नगर पंचायत कचगांव में गुरुवार को समीक्षा बैठक के लिए कार्यवाही रजिस्टर लेकर जा रहे लिपिक से अभद्रता करने और रजिस्टर छीनकर उसके पन्ने फाड़ने का आरोप लगाया गया है। मामले में लिपिक ने पुलिस को तहरीर दी है। नगर पंचायत में तैनात लिपिक आसिफ के अनुसार वह सभासद सुनील विश्वकर्मा के साथ कार्यवाही रजिस्टर लेकर चेयरमैन फिरोज खान के पास जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में दो सभासदों समेत चार लोगों ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए रजिस्टर छीन लिया। रजिस्टर के कुछ पन्नों पर कलम चलाकर उन्हें खराब करने और कई पन्ने फाड़ने का भी आरोप है। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: शिकायतों पर एसडीओ ने नगर पंचायत कार्यालय में की जांच लिपिक के अनुसार करीब दो घंटे बाद रजिस्टर वापस किया गया, लेकिन उसमें से कई पन्ने गायब थे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.