जौनपुर, अगस्त 7 -- Jaunpur News: बदलापुर। कोतवाली पुलिस ने कस्बे के जौनपुर रोड स्थित सब्जी मंडी से एक बाइक चोरी होने के मामले में बुधवार को केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गयी है। क्षेत्र के तियरा गांव निवासी रत्नेश शर्मा ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि वह 31 जुलाई को सब्जी मंडी गया था। जहां बाइक खड़ी कर कुछ काम करने लगा। वापस लौटा तो बाइक गायब थी। काफी खोजबीन के बाद पता नहीं चला। थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय ने बताया कि केस दर्ज कर बाइक की खोजबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...