जौनपुर, अक्टूबर 24 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। किसान सब्जियों की खेती के लिए उन्नत किस्मों के बीजों का चयन करें। वैज्ञानिक तकनीकों के उपयोग से उत्पादन और गुणवत्ता में वृद्धि होगी। किसान हित में उद्यान विभाग ने विभिन्न सब्जियों के बीजों का मूल्य निर्धारित किया है। जिला उद्यान अधिकारी डॉ. सीमा सिंह राणा ने किसानों को सलाह दी है कि समय से बुआई करेंगे तो अच्छा उत्पादन मिलेगा। रबी वर्ष 2026-27 के लिए कृषकों को सब्जियों की उन्नत खेती के लिए विभिन्न प्रजातियों के बीजों की दरों के संबंध में जानकारी देते हुए डॉ. सीमा सिंह राणा ने बताया कि कृषक अपनी आवश्यकता के अनुसार विभिन्न प्रजातियों के बीज निर्धारित दरों पर प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि सब्जियों की खेती में उन्नत किस्मों के बीजों का चयन एवं वैज्ञानिक तकनीकों का उपयोग उत्पादन और...