Jaunpur News: सपा की बैठक में एमएलसी चुनाव पर हुई चर्चा
जौनपुर, सितम्बर 14 -- Jaunpur News: मड़ियाहूं। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक विधानसभा अध्यक्ष रामू मौर्य की अध्यक्षता में एक स्कूल परिसर में रविवार को हुई। इसमें स्नातक एमएलसी चुनाव की तैयारी पर जोर दिया गया। आह्वान किया गया कि कार्यकर्ता अधिक से अधिक स्नातक फॉर्म भरकर जमा करें। साथ ही साथ कार्यकर्ता गांव-गांव में जाकर पीडीए लोगों से मिलकर उन्हें समाजवादी विचारधारा से अवगत कराकर उन्हें समाजवादी धारा से जोड़ें। बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक श्रद्धा यादव, पीडीए प्रभारी राजदेव पाल, पूर्व प्रमुख कैलाशनाथ यादव, जय हिंद यादव, भूपेश पांडेय, डॉ. राम सूरत पटेल, निर्भय पटेल, बिरजू यादव उपस्थित रहे। संचालन विधानसभा महासचिव राजेश यादव ने की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.