Jaunpur News: सपा कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका में भ्रष्टाचार का लगाया आरोप
जौनपुर, सितम्बर 11 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। नगर पालिका परिषद जौनपुर में भ्रष्टाचार और कार्यों में लापरवाही का आरोप लगाते हुए सपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जिलाधिकारी को संबोधित सात सूत्री ज्ञापन मुख्य राजस्व अधिकारी को सौंपा। सपा महिला सभा की प्रदेश सचिव उषा जायसवाल ने कहा कि नगर क्षेत्र में साफ-सफाई, निर्माण और रख-रखाव के कार्यों में गंभीर लापरवाही बरती जा रही है। जिला कारागार के पीछे स्थित पार्क और पॉलीटेक्निक चौराहे के पास लोहिया पार्क के रख-रखाव की व्यवस्था ठीक नहीं है। नगर पालिका की ओर से उपलब्ध कराए जाने वाले पेयजल को स्वच्छ और सुचारू रूप से उपलब्ध कराने की भी मांग की गई। उन्होंने सद्भावना पुल के पास गोपी घाट पर नमामि गंगे से बनाए गए चेंजिंग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.