जौनपुर, जुलाई 4 -- Jaunpur News: जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत में गुरुवार की शाम को सांसद मछलीशहर प्रिया सरोज तथा केराकत के विधायक तूफानी सरोज की मौजूदगी में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। सांसद प्रिया सरोज ने कहा कि मौजूदा सरकार भ्रष्टाचार में डूबी है। यह लोग जनता के आस्था के साथ चोरी कर रहे हैं। जनता अपनी गाढ़ी कमाई में से कुछ आस्था के रूप में भगवान के चरणों में चढ़ावा चढ़ती है। यह लोग उसका भी चोरी कर रहे हैं। विधायक केराकत तूफानी सरोज ने कहा यह भाजपा सरकार पिछड़ों दलितों गरीबों का हक मार रही हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. अवधनाथ पाल ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अभी से चुनाव की तैयारी में लग जाएं। चार महीने का समय और है। अगला जन्मदिन हम अखिलेश यादव का मुख्यमंत्री के रूप में मना...