जौनपुर, अगस्त 4 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। सदर विधानसभा क्षेत्र में राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद की आरे से निर्मित सात संपर्क मार्गों का सोमवार को राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव ने लोकार्पण किया। करीब 137.20 लाख रुपये की लागत से तैयार इन परियोजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होने के साथ स्थानीय लोगों को सुविधा मिलेगी। राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने सदर विधानसभा क्षेत्र में राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया। इन परियोजनाओं के तहत सात संपर्क मार्गों का निर्माण एवं नवनिर्माण कराया गया है, जिनसे ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन और अधिक सुगम होने की उम्मीद हैं। लोकार्पित परियोजनाओं में खेतासराय-दीदारगंज मार्ग से जैगहों तक 550 मीटर लंबा संपर्क मार्ग 19.77 लाख रुपये की लागत से बनाया गया ह...